राम भक्ति की मिसाल – विष्णु अवतार रामलीला में संजय उस्मानपुरिया ने रागिनी गाकर दी पाकिस्तान को चेतावनी

मनीष सूर्यवंशी ( वीर सूर्या टाइम्स )
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में विष्णु अवतार रामलीला कमेटी पिछले 25 वर्षों से लगातार भगवान श्रीराम की लीलाओं का भव्य मंचन कर रही है। हर साल की तरह इस वर्ष भी रामलीला में दूर-दराज़ से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन पहुँचकर श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा पुरुषोत्तम के संदेश से प्रेरणा ले रहे हैं।

इसी कड़ी में प्रसिद्ध राष्ट्रीय लोक गायक चौधरी संजय उस्मानपुरिया रामलीला के मंच पर पहुंचे। उन्होंने अपने विशेष कार्यक्रम “मिशन सिंदूर” पर आधारित रागिनी प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। रागिनी के माध्यम से उन्होंने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि “जिस तरह भगवान श्रीराम ने रावण की लंका का अंत कर दिया था, उसी तरह भारतीय सेना भी पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर देगी।”

वही विष्णु अवतार रामलीला के प्रधान का कहना था इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन न केवल धर्म और संस्कृति से जोड़ते हैं, बल्कि देशभक्ति की भावना को भी और प्रबल करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विष्णु अवतार रामलीला कमेटी के चेयरमैन हरीश चौधरी ने लोक गायक संजय उस्मानपुरिया को गणपति प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
उनकी प्रस्तुत “ऑपरेशन सिंदूर” की रागिनी सुनकर उपस्थित हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं और पंडाल में भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *