मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
उत्तर पूर्वी दिल्ली के घोड़ा विधान सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत आज घोंडा विधानसभा क्षेत्र में विशेष कैम्प का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अजय महावर ने की और इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) की पहली वार्षिक किस्त खुद अपने स्तर से लोगों के लिए भरी।
विधायक अजय महावर ने कहा कि मोदी सरकार की यह योजना गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सुरक्षा कवच है, और यदि जनता तक इसका लाभ पहुँचाना है तो जनप्रतिनिधियों को भी आगे बढ़कर पहल करनी होगी।
कैम्प में पंजाब नेशनल बैंक सहित अनेक सरकारी-निजी बैंकों की ओर से PMSBY सहित कई योजनाओं का पंजीकरण कराया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जीवन यात्रा प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे लोगों ने बड़े उत्साह से देखा।
इस मौके पर जोन चेयरमैन पुनीत शर्मा, पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा, पार्षद रेखा रानी, पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम चौहान, मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार, राजेश पाल, मनीष उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक दिनेश धामा, आलोक महावर, विपिन शर्मा, मनोज परिहार, हरीश शर्मा, रेखा सिंहा, अतुल चौधरी सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

