महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट ने आयोजित किया रक्तदान व निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

नरेंद्र सिंह (वीर सूर्या टाइम्स )
उत्तर पूर्वी दिल्ली क़े घोंडा विधान में महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा रविवार को चौथा विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन राजपूत चौपाल धर्मशाला, ब्रह्मपुरी रोड, गाँव घोंडा में किया गया।

इस कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में मोरल हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने नाक, कान, गला, बीपी, शुगर, लीवर, किडनी और दांतों की जांच सहित कई अन्य स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किए। साथ ही, आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोंडा विधानसभा के विधायक अजय महावर ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।
वहीं विशिष्ट अतिथि घोंडा वार्ड की निगम पार्षद श्रीमती प्रीति गुप्ता ने भी अनुज शर्मा और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा किया गया यह प्रयास समाज सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण है, जो लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव प्रकाश दीक्षित, कोषाध्यक्ष सीए उमेश त्यागी, सह कोषाध्यक्ष हेमचंद जैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भारत सेवा चैरिटेबल ब्लड सेंटर, राजपूत चौपाल धर्मशाला और राजपूत मोहल्ला समिति का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *