
मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
भजनपुरा, दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की वयोश्री योजना के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सौजन्य से आज आनंदी देवी फाउंडेशन द्वारा एक भव्य वरिष्ठ एवं दिव्यांग जन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पंडित याद राम स्कूल, भजनपुरा (पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा जी के स्कूल) में किया गया। इस अवसर पर आनंदी देवी फाउंडेशन की अध्यक्ष दामिनी चंदेल एवं सदस्य मनी बंसल के माध्यम से लगभग 130 वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें व्हीलचेयर, सुनने की मशीनें, छड़ी आदि प्रमुख रहीं।
बुजुर्गों को उपकरण पाकर अत्यंत प्रसन्नता हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी की जनसेवा योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष प्रो. डॉ. यू. के. चौधरी जी एवं सांसद श्री मनोज तिवारी जी के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री जी के संकल्प—“वोकल फॉर लोकल” एवं “घर-घर स्वदेशी अभियान” के मंत्र के साथ हुई।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों में प्रमुख रूप से
श्री राजकुमार बललन जी (प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा दिल्ली प्रदेश, पूर्व निगम पार्षद, चेयरमैन शिक्षा समिति MCD, चेयरमैन APMC गाजीपुर मंडी),
पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा जी,
निगम पार्षद रेखा रानी जी,
तथा अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी शामिल रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार की यह पहल देश के उन वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए एक संवेदनशील कदम है जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनना चाहते हैं।

