नई दिल्ली (वीर सूर्या टाइम्स)
उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनोज तिवारी द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव का फाइनल मुकाबला खजूरी चौक स्थित डीडीए मैदान में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में मलका गंज की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मैच सेमीफाइनल में विजयी रही मलका गंज और नंद नगरी वार्ड की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मलका गंज की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नंद नगरी टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी। इस प्रकार मलका गंज ने 13 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीम मलका गंज को 2 लाख रुपये, उपविजेता नंद नगरी टीम को 1 लाख रुपये, जबकि तीसरे स्थान पर रही दयालपुर टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित श्रमिक विजेंदर राम मोची मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके कर-कमलों द्वारा खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक अरविंद सिंह लवली, जितेंद्र महाजन, अजय महावर, भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल , जिला अध्यक्ष यूके चौधरी,मा. विनोद कुमार, वीरेंद्र खंडेलवाल, कृष्णा चौबे, संजीव चौधरी, निगम रेखा रानी, प्रमोद गुप्ता,
सांसद मनोज तिवारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करता है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान” के संकल्प को साकार करना है।
सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत भविष्य में भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

