मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स)
मथुरा जनपद के गांव खाजपुर स्थित एमकेडी स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विधायक योगेश नोहवार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर विधायक योगेश नोहवार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कारों से ही राष्ट्र मजबूत बनता है। उन्होंने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के संघर्षपूर्ण जीवन और किसानों के हित में किए गए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में योगेश नोहवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की विकास नीतियों पर भी चर्चा की और देश व प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं की सराहना की।
उन्होंने गांव खाजपुर में जलभराव की गंभीर समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नाली निर्माण का कार्य उनके बजट से शीघ्र प्रारंभ कर कुछ ही दिनों में पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आवश्यक अतिरिक्त फंड के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करने की बात कही। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री जी के सहयोग से गांव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
इसके साथ ही नोहवार ने किसानों से जुड़ी नई समस्याओं पर भी चर्चा की और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजकों को धन्यवाद दिया।
गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नारायण मास्टर, ज्ञानेंद्र चौधरी, मानसिंह चौधरी , कुशल पाल, प्रेमपाल एडवोकेट नीरज कुमार क़े अलवा हजारों संख्या में लोग मौजूद रहे

