बाजना कट पर गूंजा किसान हुंकार, राकेश टिकैत का भव्य स्वागत

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
राया (मथुरा)। बाजना कट पर भारतीय किसान यूनियन( टिकेट) के कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का भव्य स्वागत किया गया। सरकार द्वारा ट्रेड डील को मंज़ूरी दिए जाने और किसान विरोधी नीतियों के विरोध में किसानों की एक महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें चौधरी राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे। तहसील अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बाजना कट पर एकत्र हुए और चौधरी राकेश टिकैत का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव चौधरी देवेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष तेज बहादुर सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी प्रेम सिंह (पप्पू नेताजी), कैप्टन कुशल पाल, चौधरी अमर सिंह तनु, चौधरी रोहतास, चौधरी उदय सिंह सहित सैकड़ों किसान नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभा के उपरांत दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ चौधरी राकेश टिकैत राया के लिए कूच कर गए। आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *