गांधी नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
पूर्वी दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में अवैध LPG गैस रिफिलिंग के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 मार्च 2026 को थाना गांधी नगर के हेड कांस्टेबल रोहित नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान गुरुद्वारा गली, धर्मपुरा स्थित एक दुकान (शॉप नंबर 3223) पर संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं।
जांच करने पर पाया गया कि एक व्यक्ति घरेलू LPG सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस भर रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम विलास शर्मा (55 वर्ष) निवासी करतार नगर, 4th पुस्ता, न्यू उस्मानपुर, दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर व्यावसायिक उपयोग के लिए बेचता था, जो कानूनन अपराध है। इस संबंध में Essential Commodities Act, 1955 के तहत थाना गांधी नगर में FIR नंबर 94/26 (दिनांक 13.03.2026) दर्ज की गई है।
बरामदगी:
मौके से पुलिस ने बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया, जिसमें—
02 बड़े घरेलू LPG सिलेंडर
06 मध्यम घरेलू LPG सिलेंडर
01 छोटा LPG सिलेंडर
02 गैस भरने की मशीन
01 वजन मापने की मशीन
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कर आर्थिक लाभ कमा रहा था।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के साथ मामला सुलझा लिया गया है, जबकि आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *