नई दिल्ली | वीर सूर्या टाइम्स
डॉ. अखिलेश दास गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ में सैमसंग के सैमसंग इनोवेशन कैंपस के अंतर्गत आयोजित ‘कोडिंग और प्रोग्रामिंग’ हैकाथॉन का भव्य समापन हुआ। इस ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन संस्थान की चेयरपर्सन अलका दास गुप्ता एवं अध्यक्ष विराज सागर दास ने ऑनलाइन माध्यम से किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपाध्यक्ष सोनाक्षी दास एवं देवांशी दास ने प्रसन्नता व्यक्त की। यह सैमसंग इनोवेशन कैंपस, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध तीन प्रमुख इनोवेशन कैंपस में से एक है, जहां पहले से ही अल्ट्राटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित है।
संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. निरंजन भट्टाचार्य के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 300 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उभरती प्रौद्योगिकियों में उद्योग-उन्मुख कौशल प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में प्रास एंटरप्राइजेज के सीईओ मुकेश कुमार, एआई/एमएल विशेषज्ञ रितेश सक्सेना, डायरेक्टर कोऑर्डिनेशन डॉ. विजय धीर, निदेशक (वित्त) बी.एम.के. गुप्ता एवं सहायक निदेशक (एचआर) पंखुरी अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में प्रो. डॉ. निरंजन भट्टाचार्य ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में बिग डेटा, कोडिंग, फुल स्टैक डेवलपमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकी दक्षताएं अत्यंत आवश्यक हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत छात्रों को डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग, आधुनिक प्रोग्रामिंग भाषाओं तथा फ्रंटएंड और बैकएंड डेवलपमेंट का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को सैमसंग द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जो उन्हें वैश्विक स्तर पर बेहतर करियर अवसर प्रदान करने में सहायक होंगे।

