अपराध मुक्त समाज की दिशा में कदम, विकास नगर में हुई महत्वपूर्ण बैठक

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स)
नई दिल्ली: विकास नगर स्थित नानक कॉम्प्लेक्स, में अपराध मुक्त अभियान की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अजय त्यागी ने की, जिसमें समाज को अपराध और नशे से मुक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस बैठक में नशा मुक्ति युवा अभियान, महिला सुरक्षा, महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण और पुलिस-जन संवाद जैसे अहम मुद्दों पर सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में रनहोला थाने के सह-प्रभारी सतीश यादव की विशेष उपस्थिति रही,
वही अजय त्यागी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और नशाखोरी को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना इस अभियान की प्राथमिकता है। नशा मुक्ति अभियान के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया जा रहा है, वहीं महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देकर उन्हें मजबूत बनाया जा रहा है।
बैठक में यह भी जोर दिया गया कि आम जनता और पुलिस के बीच संवाद से विश्वास बढ़ता है और अपराध नियंत्रण में मदद मिलती है। सभी उपस्थित लोगों ने इन अभियानों को और प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. पी. एस. तोमर, अनुज तिवारी, शिवा तोमर, डॉ. आकांक्षा विद्यार्थी, निकिता गर्ग, यशोदा और एडवोकेट सोहित भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *