लोकतंत्र पर हमला, नारी शक्ति पर हमला – श्रीमती रूबी यादव

मनीष सूर्यवंशी ( वीर सूर्या टाइम्स )
नई दिल्ली, दिल्ली की जनता की उन्ही के द्वारा चुनी गई प्रतिनिधि उनकी अपनी मुख्यमंत्री मा. श्रीमती रेखा गुप्ता जी पर हमला…यह केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि विकसित दिल्ली के संकल्प को साकार करने वाली “शेरनी” पर किया गया कायराना वार था।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। यह हमला लोकतांत्रिक मूल्यों, जनता के विश्वास और महिलाओं की अस्मिता पर हमला है।
हम सभी लोकतंत्र-प्रेमी नागरिक इसकी कड़ी निंदा करते हैं।
यह स्पष्ट करता है कि जब नारी नेतृत्व दृढ़ता से आगे बढ़ती है, तो अराजक और असामाजिक ताकतें घबराकर हिंसा पर उतर आती हैं।
रेखा गुप्ता जी का संकल्प अटूट है, उनका साहस अडिग है।
दिल्ली की जनता उनके साथ खड़ी है, और ऐसे कायराना हमले कभी भी उनकी सेवा भावना और विकास यात्रा को रोक नहीं सकते।

निंदनीय!शर्मनाक! लोकतंत्र पर हमला, हम सब पर हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *