“आज” सर्वपितृ अमावस्या पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
गाजियाबाद। 21 सितंबर 2025 को हिंडन नदी तट पर गायत्री शक्ति पीठ, माया नारायण मेमोरियल ट्रस्ट, नारायण हॉस्पिटल & ट्रामा सेंटर और एकदाना फाउंडेशन की ओर से सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर रक्तदान व नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जायेगा

उसमे ब्लड प्रेशर, शुगर व ब्लड ग्रुप सहित विभिन्न स्वास्थ्य की जांचें की जाएगी। फिजिशियन, सर्जन, नाक-कान-गला, हड्डी, चर्म, शिशु व स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा परामर्श भी दिया जायेगा । आँखों की जांच व बच्चों की कोविड-उपरांत स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जायेगा ।

ट्रस्टी अमित कुमार ने बताया कि भविष्य में स्कूल-कॉलेजों में भी ऐसे आयोजन होंगे। अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार ने कहा कि नारायण हॉस्पिटल में चैरिटेबल दरों पर 24 घंटे आपातकालीन सेवा उपलब्ध है और जल्द ही सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *