रविन्द्र कुमार गोविल – उत्तर पूर्वी दिल्ली प्रसिद्ध राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ‘वीर सूर्या टाइम्स’ ने अपनी 13 वर्षों की सफल पत्रकारिता यात्रा पूरी कर ली है। इस अवसर पर पत्रिका परिवार द्वारा पाठकों एवं सदस्यों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए दीपावली से पूर्व एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है।
यह समारोह बृजवासी बैंक्वेट हॉल, नंद नगरी (वजीराबाद रोड) में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तर-पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में कार्यरत पूर्व सैनिकों, खिलाड़ियों, कवियों, समाजसेवियों, क्षेत्रीय पत्रकारों एवं सामाजिक संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करना है।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री मनोज तिवारी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक हस्तियां और सम्मानित अतिथि उपस्थित रहेंगे।
पत्रिका की प्रधान संपादिका पायल गुप्ता ने बताया कि
वीर सूर्या टाइम्स ने हमेशा समाज और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी है।
यह सम्मान समारोह समाज के उन लोगों के लिए समर्पित है जो अपनी कर्मनिष्ठा से क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहे हैं।”
उन्होंने यह भी बताया कि जो पाठक या सहयोगी इस विशेषांक में अपना आर्टिकल या विज्ञापन देना चाहते हैं, वे 12 अक्टूबर (रविवार) तक सहयोग कर सकते हैं।

