शहदगढ़ी में गूंजे देशभक्ति और ब्रज संस्कृति के स्वर, कलाकारों को मिला सम्मान

अंकित गर्ग (वीर सूर्या टाइम्स) मथुरा जनपद के गांव शहदगढ़ी में हरवीर फौजी एंड पार्टी द्वारा एक भव्य संस्कृति और देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक स्वराज भारतीय न्याय पार्टी मथुरा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा रहे कार्यक्रम का उद्देश्य ब्रज की परंपराओं और हिंदू संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वयं हरवीर फौजी ने देशभक्ति रागनी प्रस्तुत कर की। उनकी सुरीली आवाज़ और जोशपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

वही लोकगायिका ज्योति भाटी और लोकगायक विनोद भाटी पिछले 15 वर्षों से लगातार ब्रज की परंपराओं और हिंदू संस्कृति को जीवित रखने का कार्य कर रहे हैं।
विनोद भाटी ने बताया कि वे विभिन्न राज्यों में महाभारत, रामायण, राजा हरिश्चंद्र, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय नेताओं पर आधारित रागनियां प्रस्तुत कर चुके हैं।

वहीं ज्योति भाटी ने कहा कि उन्होंने सोनोटेक, चंदा मोर म्यूजिक जैसी बड़ी कंपनियों के लिए स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाओं पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत की हैं।

लोक संस्कृति को बढ़ावा देने और समाज में जागरूकता लाने के सराहनीय कार्य को देखते हुए वीर सूर्या टाइम्स के संपादक मनीष सूर्यवंशी ने ज्योति भाटी और हरवीर फौजी को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। दर्शकों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल संस्कृति को जीवित रखते हैं बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *