रामगढ़ी में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा का जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभविधायक निधि से हो रहा सौंदर्यीकरण, किसानों ने जताया आभार

मनीष सूर्यवंशी वीर सूर्या टाइम्स मथुरा क़े ग्राम पंचायत रामगढ़ी में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस कार्य के लिए विधायक योगेश नौहवार ने अपनी विधायक निधि से सितंबर 2024 में धनराशि स्वीकृत कराई थी। संबंधित कार्य की संपूर्ण कागजी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और यह कार्य सरकारी दस्तावेज़ क्रमांक संख्या 6 पर दर्ज है।
अतः इस कार्य को लेकर किसी भी प्रकार की शंका या भ्रम की स्थिति नहीं है।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि जगवीर नौहवार, गुलजारी सरपंच, प्रमोद पहलवान, उदय खाजपुर, महावीर, किशन , विवेक चौधरी, हरकेश एवं मनोज सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोकदल के युवा नेता एवं जिला महासचिव चौधरी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से किसानों की यह मांग थी कि चौधरी साहब के नाम से एक गेट बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि इस कार्य से किसानों की भावना को सम्मान मिला है।

वहीं अन्य किसान नेताओं ने विधायक योगेश नौहवार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि
उन्होंने सदैव किसानों के हित में कार्य किया है और चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि पूरा मांट क्षेत्र विधायक योगेश नौहवार का परिवार है, उन्हें किसी बुलावे की आवश्यकता नहीं है।
विधायक स्वयं चौधरी चरण सिंह जी की नीतियों और आदर्शों से प्रेरित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *