मनीष सूर्यवंशी बैकग्राउंड नई दिल्ली करावल नगर । आगामी 30 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली “संविधान बचाओ रैली” को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में भी तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। विशेष रूप से उत्तरी–पूर्वी दिल्ली के करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में रैली को सफल बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
रैली की रणनीति को मजबूत करने हेतु जुटे हुए
प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता
ओंमकार सिंह, एडवोकेट कमल सिंह, सुभाष सोलंकी, नीरज कुमार नानक, कुलदीप , शीशपाल , आकाश , आशीष कुमार , देव ने क्षेत्र में लगातार बैठकों, संपर्क कार्यक्रमों और मोहल्ला–स्तरीय संवादों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को रैली से जोड़ने का निर्णय लिया है।
वही रैली की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से पूर्व सांसद डॉ. उदित राज पिछले कई दिनों से दिल्ली भर में लगातार बैठकें कर रहे हैं। वे विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवा समूहों, महिला वर्ग और पदाधिकारियों के साथ रणनीति तैयार कर रैली की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।
डॉ. उदित राज ने कहा कि यह रैली समाज में संविधानिक मूल्यों, अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए एक निर्णायक आह्वान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दिल्ली के हर कोने, विशेषकर करावल नगर और उत्तर–पूर्वी दिल्ली के सभी इलाकों से अधिकतम लोगों को शामिल करने का आह्वान किया।
बसों और निजी वाहनों का बड़ा काफिला दिल्ली के रामलीला मैदान लिए तैयार
बैठकों में निर्णय लिया गया है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में बसें और निजी वाहन रैली स्थल के लिए रवाना होंगे। स्थानीय टीमें बूथ स्तर तक जाकर लोगों को आमंत्रित कर रही हैं।
कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संकल्प लिया है कि 30 नवंबर की यह रैली ऐतिहासिक बनेगी और समाज की एकजुटता का सशक्त संदेश देगी।

