मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
उत्तर-पूर्वी दिल्ली | घोंडा
घोंडा विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जे-ब्लॉक, करतार नगर की कई गलियों में सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। क्षेत्रीय विधायक अजय महावर ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।
यह संपूर्ण निर्माण कार्य विधायक निधि से लगभग ₹55 लाख की लागत से कराया जाएगा। जिन गलियों का निर्माण किया जाना है, उनमें गली नंबर-1, गली नंबर-2 (मिश्रा मार्केट वाली), गली नंबर-2 (साढ़े तीन पुस्ता), गली नंबर-4, 5 एवं 7 लिंक शामिल हैं। इन विकास कार्यों के पूरा होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं जल निकासी और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक अजय महावर ने कहा कि घोंडा विधानसभा के प्रत्येक मोहल्ले में समान रूप से विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि का उपयोग पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और तेजी के साथ जनता की सुविधाओं के लिए किया जाएगा।
स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने इस विकास पहल पर खुशी जताते हुए विधायक अजय महावर का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष उपाध्याय, पार्षद रेखा रानी, राकेश देवल, कविता शर्मा, दिनेश जोशी, रामवती कश्यप, हरीश शर्मा, जितेंद्र भदौरिया, जसवंत सिंह रावत, दिनेश धामा, चौ. विजेंदर, विपिन शर्मा, विजय चौधरी, सतीश कुमार, भगवान शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, डॉ. दीपमाला, राहुल पराशर, राहुल तिवारी, रामलाल यादव, नरेंद्र कुमार, अनिल शर्मा, अनिल सैन, रजनेश, मुलीराम, योगेश डेढ़ा सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

