आईएचबीएएस में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर युवाओं को दिया गया नशे से दूर रहने का संदेश

मनीष सूर्यवंशी ( वीर सूर्या टाइम्स)
नई दिल्ली, यमुनापार एवं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पहली बार आयोजित ‘शूरवीर MMA चैंपियनशिप 2026’ का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ राजकीय सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सी-2, यमुना विहार में हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन शूरवीर फाइट क्लब द्वारा किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व युवा खेल प्रोत्साहक श्री मयुरेश खन्ना कर रहे हैं। प्रतियोगिता 31 मई तक चलेगी।
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) पर आधारित इस चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, यमुनापार एवं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में इस स्तर की MMA प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और खेल कौशल दिखाने का सुनहरा अवसर मिला है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन अमित कुमार शर्मा, आईआरएस, पूर्व अतिरिक्त आयुक्त (एमसीडी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सबसे सशक्त जरिया हैं। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।
उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक एवं राष्ट्रहितकारी कार्यों में लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं और क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
अमित कुमार शर्मा ने शूरवीर फाइट क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इससे युवा न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनते हैं, बल्कि नशे और गलत गतिविधियों से भी दूर रहते हैं।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जोश, उत्साह और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों की भारी उपस्थिति देखने को मिली। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया।
आयोजकों ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के विजेताओं को पदक, प्रमाण-पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
‘शूरवीर MMA चैंपियनशिप 2026’ का यह आयोजन यमुनापार क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *