मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स)
नई दिल्ली। थाना न्यू उस्मानपुर क्षेत्र में 2 जून 2026 को हुए ललित हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। थाना न्यू उस्मानपुर और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी मोहित (26) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी। इस सफलता को उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

