मंडोली जेल के बंदी की मौत, जांच शुरूजीटीबी अस्पताल में मृत घोषित, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स)
नई दिल्ली। मंडोली जेल में बंद एक कैदी की मौत के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। 3 जून 2026 को जीटीबी अस्पताल से थाना हर्ष विहार पुलिस को सूचना मिली कि मंडोली जेल से एक बंदी को अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मलकीत सिंह (40) पुत्र बलदेव सिंह, निवासी लाल बाग, आजादपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि वह मंडोली जेल में बंद था और उसके खिलाफ एफआईआर संख्या 67/2021, आर्म्स एक्ट तथा एफआईआर संख्या 91/2017, धारा 302 आईपीसी के तहत मामला दर्ज था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 196 के तहत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *