विष्णु अवतार रामलीला में राम-भरत मिलन और खर-दूषण वध का भव्य मंचन

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में आयोजित विष्णु अवतार रामलीला के छठवें दिन राम-भरत मिलन और खर-दूषण वध का भावपूर्ण एवं भव्य मंचन किया गया। धार्मिक और भावनात्मक प्रसंगों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक रामलीला मैदान में पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा।

oplus_4194304

राम-भरत मिलन के भावुक प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। भाई के प्रति प्रेम, त्याग और समर्पण को कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय के माध्यम से जीवंत कर दिया। वहीं खर-दूषण वध के मंचन के दौरान रामलीला मैदान ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और संवाद प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मिलिंद महादेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उत्तर पूर्वी जिला के एडिशनल डीसीपी संदीप लामा, एसीपी सुशील कुमार, उस्मानपुर थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश शर्मा, एडिशनल थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित नरेंद्र शर्मा, नमन जैन और दिल्ली पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

oplus_4194304

रामलीला कमेटी के चेयरमैन हरीश चौधरी, अध्यक्ष ठाकुर प्रेमपाल सिंह और महामंत्री दिवाकर पांडेय सहित कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर एवं श्रीरामचरितमानस भेंट कर स्वागत किया।

रामलीला परिसर में बच्चों को सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और धार्मिक संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से ‘मंत्र सुनाओ, इनाम पाओ’ अभियान भी चलाया जा रहा है। उर्मिल ज्वेलर्स के डायरेक्टर विनोद सोनी के तत्वावधान में एंकर संतोष टंडन ने बच्चों से मंत्र सुने और उन्हें पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

विनोद सोनी ने बताया कि बच्चों में धार्मिक संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से यह अभियान कई वर्षों से चलाया जा रहा है और भविष्य में भी इसे जारी रखा जाएगा। अभियान में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में निगम पार्षद छाया शर्मा, पूर्व विधायक प्रत्याशी गौरव शर्मा, सांवरिया सागर और सुरेंद्र साहू सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *