
मनीष सूर्यवंशी, वीर सूर्या टाइम्स, नई दिल्ली,
दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हथिनी कुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद राजधानी दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।
3 घंटे में छोड़ा गया 12 लाख क्यूसेक पानी
आज सुबह 7 बजे से 10 बजे तक मात्र तीन घंटे में बैराज से करीब 12 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
सुबह 7 बजे : 2,72,745 क्यूसेक
सुबह 8 बजे : 3,11,032 क्यूसेक
सुबह 9 बजे : 3,29,313 क्यूसेक
सुबह 10 बजे : 3,21,653 क्यूसेक
इस भारी डिस्चार्ज का पानी मंगलवार शाम तक दिल्ली पहुंच जाएगा।
किन इलाकों पर पड़ेगा असर?
निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
प्रभावित क्षेत्र होंगे:
गढ़ीमांडू उसमानपुर,यमुना बाजार,मयूर विहार पुस्ता,ओखला,बस अड्डे के आसपास का इलाका
प्रशासन की चेतावनी
दिल्ली प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के निर्देश दिए गए है

