151 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा, भागवत कथा का शुभारंभ

मनीष सूर्यवंशी( वीर सूर्या टाइम्स )
लोनी विधानसभा क्षेत्र के शंकर विहार में बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में लगभग 151 महिलाओं ने कलश उठाकर भाग लिया। यह यात्रा न्यू आनंद विहार समेत आसपास की कई कॉलोनियों से होकर लगभग 5 से 7 किलोमीटर तक निकाली गई।

महिलाओं ने सनातन धर्म की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए धार्मिक जागरूकता और संस्कारों के प्रसार का संदेश दिया। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा के साथ-साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भी किया गया। कथा आज 12 सितंबर से शुरू होकर 18 सितंबर तक चलेगी।
श्रीमद् भागवत कथा का समय 2:00 से लेकर शाम 6:00 बजे तक होगा
19 सितंबर को कथा का समापन और भंडारा वितरण किया जाएगा।

कथा कथावाचक साध्वी राधा प्रिया जी होंगी। कथा संचालन कर रहे पंडित रंजीत मिश्रा जी ने बताया कि कथा में भगवान श्रीकृष्ण एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन प्रसंगों को प्रस्तुत किया जाएगा। उद्देश्य महिलाओं, युवाओं और बच्चों में धार्मिक चेतना और जागरूकता पैदा करना है।
इस अवसर पर सोमदत्त शर्मा, केशव देव शर्मा , पुरुषोत्तम शर्मा,उर्मिला देवी, पंकज शर्मा, चंचल देवी, कपिल शर्मा, ममता देवी,
राधा, सारिका रीता नीलम, राकेश पांडे,आशा तिवारी, पूजा शर्मा,
पार्षद प्रवीण भाटी बाबा गुरु के अन्य साथियों के अलावा सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *