विष्णु अवतार रामलीला के मंचन पर राम, लक्ष्मण और सीता के वनगमन ने मोह लिया दर्शकों को

मनीष सूर्यवंशी ( वीर सूर्या टाइम्स )
उत्तर-पूर्वी दिल्ली: शास्त्री पार्क में चल रही विष्णु अवतार रामलीला का चौथा दिन दर्शकों के लिए यादगार रहा। मंच पर मंथरा–कैकई और दशरथ–कैकई संवाद ने लोगों को भावविभोर कर दिया। वहीं राम, लक्ष्मण और सीता का वनगमन देखकर हजारों दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। तालियों और ‘जय श्रीराम’ के नारों से पूरा रामलीला मैदान गूंज उठा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष यू.के. चौधरी, एंकर संतोष टंडन, सागर सांवरिया, राकेश मावी और अंकित नागर , जसवीर दयाला सहित कई गणमान्य अतिथियों का भगवान गणपति की प्रतिमा देकर सम्मान किया गया। रामलीला समिति के चेयरमैन हरीश चौधरी, प्रधान ठाकुर प्रेमपाल सिंह और दिवाकर पांडे ने मंच पर सभी अतिथियों का आभार जताया।

शास्त्री पार्क की यह रामलीला न केवल धार्मिक आस्था बल्कि भारतीय संस्कृति का भी जीवंत उदाहरण बन चुकी है। हजारों दर्शक हर दृश्य का आनंद लेने पहुंचे और मंचन को उत्साहपूर्ण वातावरण में देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *