मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
उत्तर-पूर्व दिल्ली के शास्त्री पार्क में चल रही विष्णु रामलीला अवतार में इस बार रावण दहन का विशेष आकर्षण रहेगा। लोकप्रिय सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी स्वयं मंच पर उपस्थित होकर पारंपरिक तरीके से रावण का दहन करेंगे।
रामलीला समिति के महामंत्री दिवाकर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम को और भी भव्य बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालु और दर्शक रावण दहन का दृश्य जल्द देखने को पाएंगे, क्योंकि इस बार इसे सामान्य समय से पहले ही संपन्न कराया जाएगा।
स्थानीय लोगों में इस अवसर को लेकर भारी उत्साह है और सभी मनोज तिवारी की उपस्थिति में होने वाले रावण दहन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

