घोंडा विधायक अजय महावर ने किया ब्रह्मपुरी वार्ड में PNG गैस लाइन कार्य का शुभारंभ

मनीष सूर्यवंशी, वीर सूर्या टाइम्स।
घोंडा विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुरी वार्ड में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विधायक अजय महावर ने मंगलवार, 07 अक्टूबर को तीसरा पुस्ता, जगजीत नगर मेन रोड पर PNG गैस लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया।

लगभग 50 लाख रुपये की लागत से शुरू हो रहे इस कार्य से ब्रह्मपुरी क्षेत्र के हजारों घरों को घरेलू पाइप गैस (PNG) की सुविधा प्राप्त होगी। इस सुविधा से क्षेत्र की महिलाओं को गैस सिलेंडर बुकिंग और उठाने-ढोने की परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और निरंतर गैस आपूर्ति उपलब्ध होगी, जिससे समय व ऊर्जा की बचत भी होगी।

विधायक अजय महावर ने इस अवसर पर कहा —

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा घर-घर PNG गैस पहुंचाने का अभियान वास्तव में महिलाओं के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाने वाला कदम है। इस दिशा में सहयोग देने के लिए मैं केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद श्री मनोज तिवारी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”

कार्य के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र के मार्केट एसोसिएशन और निवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया।
IGL गैस की यह सुविधा न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि यह भविष्य की ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में भी एक सशक्त कदम है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष उपाध्याय, रामनरेश पराशर, राकेश देवल, कविता शर्मा, दिनेश जोशी, रामवती कश्यप, हरीश शर्मा, जितेंद्र भदौरिया, जसवंत सिंह रावत, मनोज परिहार, विपिन शर्मा, सतीश कुमार, श्रीभगवान शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, राहुल पराशर, रामलाल यादव, नरेंद्र कुमार, अनिल सैन, प्रोमिला सैन, रजनेश, मुलीराम, और योगेश डेढा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *