संत श्री दुर्बल नाथ महाराज का 165वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स ) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद-बृजपुरी रोड स्थित हनुमान वाटिका में संत श्री 1008 संत शिरोमणि दुर्बल नाथ महाराज का 165वां जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में खटीक समाज के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया गया।
समारोह में पूर्व सांसद डॉ. उदित राज, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, विधायक जितेंद्र महाजन, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पूर्व विधायक विपिन शर्मा, पूर्व मेयर मीनाक्षी सूर्यवंशी, पार्षद रेखा रानी और रीना महेश्वरी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। अतिथियों ने संत श्री दुर्बल नाथ महाराज के सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों और सामाजिक हितों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने संविधान और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि संत श्री दुर्बल नाथ महाराज के नाम पर वजीराबाद रोड का नामकरण किए जाने की मांग को लेकर संघर्ष किया जाएगा और सरकार के समक्ष इस विषय को मजबूती से रखा जाएगा।
वहीं लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने खटीक समाज के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज ने कठिन परिस्थितियों में भी देश और समाज के लिए अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने समाज की एकजुटता और सामाजिक मूल्यों को बनाए रखने पर जोर दिया।


महाराज जी की तपोभूमि राजस्थान से महंत श्री मंगलनाथ महाराज सहित अन्य संत भी समारोह में पहुंचे। संतों ने अपने संबोधन में संत श्री दुर्बल नाथ महाराज के विचारों और सामाजिक संदेश पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने तथा शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया।
समारोह में वजीराबाद रोड और लोनी चौक का नाम ‘संत श्री दुर्बल नाथ मार्ग’ रखने की मांग भी प्रमुखता से उठी। समाज के लोगों ने कहा कि इस मांग को सरकार और संबंधित जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा जाएगा।
कार्यक्रम में डॉ. रवि सोलंकी, डॉ. रवि महिंद्रा, डॉ. नवीन सूर्या, फकीरचंद तोमर, अनिल कुमार सरवलिया, प्रताप मोघा, प्रदीप कुमार बडगूजर, अनिल कुमार कटारिया, रजनी सूर्यवंशी, श्रीनिवास बगाड़ी, सुनील फौजी, डॉ. सुरेश मलकानी, संजय मोघा, निशांत छलेरिया, योगेश छलेरिया, सोनू तितोरिया, मनोज तितोरिया, सुधीर बडगूजर, राकेश जोहरी, पंकज बड़गूजर, मा. रमेश कुमार, राजेश कुमार और विजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
समारोह के अंत में शिक्षा, नशामुक्ति, सामाजिक सेवा और आपसी एकजुटता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने संत श्री दुर्बल नाथ महाराज के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *