
नरेंद्र सिंह (वीर सूर्या टाइम्स )
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर स्थित अग्रसेन भवन में दि सूर्यवंशी कोऑपरेटिव सोसाइटी की वार्षिक आम सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के हजारों सदस्य उपस्थित रहे।
सोसाइटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री रमेश कुमार सूर्यवंशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सूर्यवंशी कोऑपरेटिव सोसाइटी सदैव समाज के गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के साथ खड़ी रही है। उनका उद्देश्य है कि हर व्यक्ति आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने।
उन्होंने बताया कि सोसाइटी अपने सदस्यों को छोटी-छोटी बचत के माध्यम से लोन की सुविधा प्रदान करती है, जिससे वे व्यापार, शिक्षा या अन्य आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।
रमेश कुमार सूर्यवंशी ने कहा, “जहाँ एक ओर साहूकार गरीब तबके से 10 से 15 प्रतिशत ब्याज वसूलते हैं, वहीं हमारी सोसाइटी मात्र 1 प्रतिशत ब्याज पर लोन देकर लोगों की मदद करती है।”
उन्होंने अंत में सभी से अपील की कि अधिक से अधिक लोग सूर्यवंशी कोऑपरेटिव सोसाइटी से जुड़ें, अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करें और समाज के विकास की दिशा में कदम बढ़ाएँ।
इस अवसर पर छितर सिंह, रामवीर सिंह, राजेश कुमार, श्रीमती आनंद शर्मा, श्रीमती बीना, हर्ष कुमार, राम बहादुर सिंह, मोहर सिंह, बिजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश रोहिल्ला, ओमप्रकाश पिंडोरा, उदयवीर सिंह, ओ.पी. राजोड़ा, धीरज यादव, जितेंद्र प्रधान और प्रियांशी यादव सहित हजारों अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

