मथुरा क़े गांव मानागढ़ी में दलित परिवार की जमीन पर दबंगों का कब्जा — दो साल से न्याय की गुहार, प्रशासन मौन

(वीर सूर्या टाइम्स )
मथुरा जिले के मांट तह सील के ग्राम मानागढ़ी में एक गरीब अनुसूचित जाति (खटीक समाज) के परिवार की जमीन पर दबंग व्यक्ति द्वारा कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सतपाल सिंह ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से जिला प्रशासन को लगातार शिकायतें दे रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पीड़ित सतपाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र भेजकर बताया कि वह भूमिहीन परिवार से हैं और पिछली सरकार द्वारा लगभग 2.5 बीघा भूमि उनके परिवार को पट्टे पर दी गई थी। लेकिन गांव के ही दबंग व्यक्ति चौधरी ऋषिपाल जाट ने उनकी 1.5 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है।

सतपाल सिंह का आरोप है कि दबंग ने उनकी मेड़बंदी तोड़कर पूरी जमीन जोत ली है और आए दिन पैसे व प्रभाव का दबाव बनाते हुए धमकियां देता है। पीड़ित का कहना है कि वह जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहता है —

खटीकों सालो, तुम कुछ नहीं कर पाओगे, जहाँ चाहो शिकायत कर लो।”
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने यह शिकायत जिला अधिकारी, उपजिलाधिकारी मांट तथा जनसुनवाई पोर्टल पर भी की, लेकिन अब तक किसी स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई है।
सतपाल ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी सुनवाई नहीं की गई, तो वह और उनका परिवार गांव छोड़ने या आत्मदाह करने को मजबूर हो जाएगा।
पीड़ित ने मुख्यमंत्री से भूमि की पैमाइश कराकर मेड़बंदी करवाने और दबंग व्यक्ति से कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *