मनीष सूर्यवंशी ( वीर सूर्या टाइम्स ) अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के 34वें स्थापना दिवस के अवसर पर ख्वाजा हसन जिब्रान के नेतृत्व में PDA महापंचायत एवं PDA संवाद कार्यक्रम का आयोजन ख्वाजा गार्डन, दोदपुर, सिविल लाइन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन एम.ए. खान गांधी ने किया, जबकि अध्यक्षता महेंद्र सिंह लोधी ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मुकेश चंद वर्मा मौजूद रहे। वहीं आजाद सिंह जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष आगरा तथा सुमैया राणा, राष्ट्रीय प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
अपने संबोधन में विधायक एवं PDA अलीगढ़ प्रभारी मुकेश चंद वर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
आजाद सिंह जाटव ने कहा कि PDA जनपंचायत कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाना चाहिए।
कार्यक्रम के आयोजक ख्वाजा हसन जिब्रान ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार उनके पिता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ख्वाजा हलीम ने लोगों की सेवा की, उसी प्रकार वह भी जनता की सेवा के लिए उपस्थित रहेंगे।
इस दौरान लक्ष्मी धनगर, जिला अध्यक्ष, अब्दुल हमीद घोसी, महानगर अध्यक्ष, विनोद सविता, प्रदेश सचिव, ठा. गवेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, शहजाद अल्वी सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में हेम सिंह लोधी, राकेश सूर्यवंशी, राजकुमार शर्मा, कालीचरण यादव, जीनेस खान, उस्मान खान, अकील अहमद, हाफिज अब्बासी, आशिफ अल्वी, सूफियान, अफ्फू खान, नईम अहमद, अफजद हमीद, इमरान खान, मुतालिव, नवाब अब्बास, प्रभात सविता, विजय सैनी, नीतू शर्मा, सुधा गुप्ता, आरती सिंह, शकुंतला सिंह, पूनम पॉल, मेराज जहां, सुनीता यादव, असलम खान, राहुल सूर्यवंशी, गोपाल बाबू माहोर, बबलू अब्बासी, डॉ. सलीम राजा, डी.एल. कुशवाहा खैर, गिर्राज शर्मा, शाकिर खान, शहीद सैफी, आशु सैफी, नूर अब्बासी, सुलेमान मलिक, शादाब जैदी, अनुज यादव, महेश सागर, इनामुल हक, अमीर चौधरी, यासिन प्रधान, हसीन मो., हरजीत सिंह प्रधान और पवन यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
RNI No. : DELHIN/2012/46367
