सरदार पटेल के 150वें जन्मदिवस पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में लाखों लोग करेंगे ‘एकता मार्च’: मनोज तिवारी

मनीष सूर्यवंशी ( वीर सूर्या टाइम्स )
नई दिल्ली, देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वें जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक “एकता मार्च” का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता देशभर में वाद-विवाद प्रतियोगिता, एकता रैली, और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

सांसद मनोज तिवारी ने आज अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में इस भव्य आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से पोस्टर और टी-शर्ट का भी विमोचन किया और दिल्लीवासियों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दोनों जिला अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी, मास्टर विनोद कुमार, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री, आयोजन निदेशक लाल सिंह, सहायक निदेशक दिवाकर भाटी, दिल्ली नगर निगम शाहदरा नॉर्थ ज़ोन अध्यक्ष पुनीत शर्मा, और पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी, पार्षद सोनी पांडे धर्मवीर सिंह सूर्यवंशी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा —

आजादी के बाद देश को एक सूत्र में पिरोने का महान कार्य सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया। उन्होंने 562 रियासतों को एकजुट कर ‘अखंड भारत’ का सपना साकार किया। दुर्भाग्य से वर्षों तक उनके योगदान को उचित सम्मान नहीं मिला, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब पूरा देश उनके विचारों को अपनाकर राष्ट्रीय एकता के मार्ग पर अग्रसर है।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में “यूनिटी मार्च” आयोजित हो रहे हैं, ताकि हर नागरिक सरदार पटेल के आदर्शों और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को जान सके।
मनोज तिवारी ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे इस एकता अभियान से जुड़कर “अखंड भारत” की भावना को सशक्त बनाएं।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में स्कूलों के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड, सामाजिक संगठन, और विभिन्न राष्ट्रवादी संस्थाओं के हजारों लोग शामिल होंगे।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली का यह “एकता मार्च” देश की एकता और अखंडता का जीवंत प्रतीक बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *