हरिद्वार में संपन्न हुआ भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026

नरेंद्र सिंह ( वीर सूर्या टाइम्स)
हरिद्वार। उत्तर-पूर्व जिला भाजपा, दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026” का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 9 एवं 10 मई को माँ गंगा की पावन धरा हरिद्वार, उत्तराखंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर में संगठन की विचारधारा, राष्ट्रवाद, बूथ प्रबंधन, मीडिया, सोशल मीडिया तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने “देश के समक्ष चुनौतियाँ : राजनीतिक एवं सामाजिक विषय” पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं वीरेंद्र सचदेवा ने “कार्यकर्ता संभाल एवं दायित्व बोध” विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया। विधायक महावर ने “हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान — एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पंच निष्ठाएँ” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
सांसद कमलजीत सहरावत ने केंद्र एवं राज्य सरकारों की गरीब कल्याण योजनाओं तथा उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। संकेत गुप्ता ने एस.आई.आर. विषय पर तथा लता गुप्ता ने कार्य पद्धति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। सतीश गर्ग ने बूथ प्रबंधन एवं संगठन की विचारधारा पर अपने विचार रखे।
प्रवीण शंकर कपूर ने मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. काजल पंवार ने सोशल मीडिया, एआई, प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के सकारात्मक निर्माण पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। योगेश अत्री ने “विचार परिवार (राष्ट्रीय स्वयंसेवक परिवार)” विषय पर संबोधन दिया।
शिविर में विधायक सूर्यप्रकाश खत्री, प्रभारी दिनेश प्रताप, सह-प्रभारी सारिका जैन, पूर्व मेयर राजा इकबाल, सत्या शर्मा, मोहन गोयल, पूनम चौहान, युवा मोर्चा दिल्ली अध्यक्ष सागर त्यागी, वर्ग प्रभारी पंकज जैन तथा वर्ग समन्वयक राम खिलाड़ी यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *