अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर दिल्ली के अस्पतालों में सम्मान समारोह आयोजित

नर्सिंग स्टाफ की सेवा भावना और समर्पण को किया गया सलाम

रेशु उपाध्याय (वीर सूर्या टाइम्स)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस बड़े ही सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। इसी क्रम में पूर्वी दिल्ली के शाहदरा चेस्ट क्लिनिक एवं स्वामी दयानंद अस्पताल में विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर नर्सिंग स्टाफ के योगदान को सराहा गया।
शाहदरा चेस्ट क्लिनिक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डॉ. बिंदु बहल ने नर्सिंग स्टाफ को शील्ड एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अस्पताल के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
डॉ. बिंदु बहल ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती हैं। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ की मेहनत, सेवा भावना और मानवता के प्रति उनके योगदान की सराहना की।


इस अवसर पर सावित्री, उषा, संगीता, पूनम, डॉ. नरोत्तम दास, डॉ. संजय, डॉ. माधुरी, डॉ. शैलेश, डॉ. शिवांशु, डॉ. लवली, ममता सेठी एवं सुनील शर्मा ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं राजधानी दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में भी अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनीता कुजूर, उप अधीक्षक डॉ. पूनम सरीन सहित अस्पताल के समस्त नर्सिंग ऑफिसर्स उपस्थित रहे।


इस दौरान नर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनीत उपाध्याय ने कहा कि नर्सिंग सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस पर मनाया जाता है, जिन्होंने पूरी दुनिया को सेवा और समर्पण का संदेश दिया।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जहां नर्सिंग स्टाफ ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही हाल ही में पदोन्नति प्राप्त करने वाले सीनियर नर्सिंग ऑफिसर्स एवं नए नर्सिंग ऑफिसर्स को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती गीता रानी, श्रीमती अलोशिया, श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा, नम्रता जींस, हितेश यशवंत, प्रीति सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग ऑफिसर्स मौजूद रहे। वहीं अस्पताल के पूर्व स्वास्थ्य विभाग निदेशक डॉ. राजेश बंसल एवं डॉ. आदर्श को भी नर्सिंग एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया।
अस्पताल प्रशासन ने कहा कि मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *