बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किसानों ने लिया जल-जंगल-जमीन बचाने का संकल्प

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स)
मथुरा/नौहझील। गांव मानागढ़ी में भारतीय किसान यूनियन (टिकेट ) के संस्थापक एवं किसानों के प्रेरणास्रोत महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और किसान एकता के संदेश के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, यूनियन पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने बाबा टिकैत को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके संघर्षों और किसान हित में किए गए आंदोलनों को याद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ से हुई। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण और हरित संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान किसानों ने “जल, जंगल, जमीन बचाओ अभियान” को मजबूत करने और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए संगठित रहने का संकल्प लिया।
सभा को संबोधित करते हुए योगेंद्र सिंह ने कहा कि आज किसानों के सामने कई चुनौतियां हैं, ऐसे समय में बाबा टिकैत के संघर्ष और विचार किसानों को एकजुट रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन केवल संसाधन नहीं, बल्कि किसानों के जीवन का आधार हैं, जिन्हें बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
वहीं करूंआ सिंह ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने अपना पूरा जीवन किसानों की आवाज बुलंद करने में समर्पित कर दिया। उन्होंने हमेशा किसान हितों को सर्वोपरि रखा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही किसानों की समस्याओं का समाधान संभव है।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी प्रेम सिंह, जिला सचिव कैप्टन छितर रिया जिला प्रवक्ता चौधरी लखन सिंह, तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी अमर सिंह, तहसील उपाध्यक्ष चौधरी कुशल पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष चौधरी इंद्रपाल सिंह, ब्लॉक प्रभारी रामवीर सिंह पटवारी, चौधरी रणधीर सिंह, चौधरी प्रेमपाल सिंह, महेश शर्मा, बहोरी सिंह, चुनमुन चौधरी, प्रदेश सचिव चौधरी देवेंद्र सिंह, चौधरी सुखराम सिंह, चौधरी धर्मपाल सिंह, सुभाष चौधरी सहित सैकड़ों किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *