

अंकित गर्ग (वीर सूर्या टाइम्स)
टापुकड़ा। Science Academy, Tapukara ने आज अपने परिसर में आयोजित विशेष प्रेस मीट में बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए दो प्रभावी और अत्यंत किफायती कार्यक्रमों की शुरुआत की घोषणा की। इन नवीन पहलाओं का उद्देश्य छात्रों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और परीक्षा-केंद्रित तैयारी उपलब्ध कराना है।
अकादमी ने कक्षा 10 के लिए 10 दिन का ‘रैपिड रिवीजन प्रोग्राम’ मात्र ₹10 तथा कक्षा 12 के लिए ‘प्रहार टेस्ट सीरीज़ 1.0’ सिर्फ ₹12 में शुरू किया है। साथ ही, छात्रों में वास्तविक परीक्षा जैसी मानसिक तैयारी विकसित करने के लिए विशेष “एग्ज़ाम हॉल वाला कॉन्फिडेंस” मॉड्यूल भी पेश किया गया है।
अकादमी प्रबंधन ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कम लागत में अधिकतम गुणवत्ता उपलब्ध कराना है, ताकि हर वर्ग के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। छात्रों और अभिभावकों ने इस पहल को “कम कीमत में उच्चस्तरीय शिक्षा का अनोखा अवसर” बताते हुए सराहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. गौरव और इंजीनियर प्रदीप यादव, जो स्वयं अकादमी के गौरवशाली पूर्व छात्र हैं, ने Science Academy की लगातार बढ़ती प्रतिष्ठा, समर्पित फैकल्टी और शिक्षा के प्रति सेवा-भाव की प्रशंसा की।
सम्मानित अतिथि के रूप में श्री पवन गुप्ता, श्री नरेश जांगिड, श्री रामकिशन और श्री हरीश खेड़ा भी मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।
अकादमी की समर्पित फैकल्टी टीम भी कार्यक्रम में उपस्थित रही। फैकल्टी सदस्यों ने बताया कि ये कार्यक्रम छात्रों को कन्सेप्ट स्ट्रॉन्ग, रिवीजन तेज और परीक्षा जैसी टेस्टिंग प्रदान करेंगे, जिससे उनका प्रदर्शन स्वाभाविक रूप से बेहतर होगा।
पूर्व छात्रों ने कहा कि इतनी कम फीस में इतनी प्रभावी व रिज़ल्ट-ओरिएंटेड तैयारी उपलब्ध कराना आज के समय में दुर्लभ है। उन्होंने वर्तमान छात्रों को इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाने की सलाह दी।
Science Academy के निदेशक श्री जगदीश कुमार अदलखा ने कहा कि ये कार्यक्रम विशेष रूप से इस तरह तैयार किए गए हैं कि छात्र कठिन विषयों को सरलता से समझें, कम समय में व्यापक रिवीजन करें और वास्तविक परीक्षा जैसी परिस्थितियों में आत्मविश्वास विकसित कर सकें।
उन्होंने उम्मीद जताई कि ये पहल क्षेत्र में शिक्षा के नए मानक स्थापित करेगी।

