
मनीष सूर्यवंशी ( वीर सूर्या टाइम्स)
उत्तर पूर्वी दिल्ली। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आयोजित “प्रगति पथ यात्रा” के दौरान सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। पिछले 12 वर्षों में अनेक ऐसी योजनाएं और परियोजनाएं पूरी हुई हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भी अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। मीत नगर रेलवे हॉल्ट, पासपोर्ट सेवा केंद्र, केंद्रीय विद्यालय, एलिवेटेड रोड, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, पिंक लाइन मेट्रो और रिंग रोड जैसी परियोजनाओं ने क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया है। इन सुविधाओं से लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है और आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक अजय महावर ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके बनने से लोगों का समय बच रहा है और क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
प्रगति पथ यात्रा खजूरी स्थित आरएएफ कैंप से 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से बड़े गांव जैन मंदिर तक निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य विकास कार्यों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और ईवी वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना था। इस दौरान लोगों को प्रदूषण कम करने और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम का समापन निगम पार्षद रेखा रानी के आम बाग में हुआ। इस अवसर पर मेयर प्रवेश वाही और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य सत्या शर्मा भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्रगति पथ यात्रा यह दर्शाती है कि आधुनिक बुनियादी ढांचे और बेहतर कनेक्टिविटी से कई घंटों का सफर अब कुछ ही मिनटों में पूरा हो रहा है, जो देश के विकास की स्पष्ट तस्वीर प्रस्तुत करता है।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम चौहान, राजकुमार बल्लन, रेखा रानी, सचिन मावी, दिनेश धामा, मास्टर सतपाल, संजय त्यागी, मीडिया प्रभारी दीपक चौहान, कार्यक्रम संयोजक मुकेश गोयल, राजू बंसल, विजेंद्र चौधरी, नेहा उप्रेती, योगेंद्र राजोरा, विनोद जायस, हितेंद्र त्यागी, आलोक महावर, दिनेश अछवान, अनिल झा, जितेंद्र शर्मा, बृजेश सिंह, दीपक जैन, अर्जुन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

