

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
शाहदरा। जिला प्रशासन शाहदरा की DM-SETU पहल के अंतर्गत वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार; कार्यालय अपर महानिदेशक विदेशी व्यापार (CLA), दिल्ली; तथा जिला प्रशासन शाहदरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “Gateway to Growth: Harnessing Export Opportunities in Shahdara” कार्यक्रम GGSIPU ईस्ट कैंपस के सभागार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 400 व्यापारियों, उद्यमियों, उद्योगपतियों और SHG सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य शाहदरा क्षेत्र की निर्यात क्षमता को बढ़ावा देना, स्थानीय व्यवसायों को वैश्विक व्यापार अवसरों से जोड़ना और MSMEs को निर्यात प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान करना था।
जिलाधिकारी शाहदरा श्री शैलेंद्र सिंह परिहार, IAS ने स्थानीय उत्पादों, अप्रयुक्त संसाधनों और संभावित निर्यात अवसरों पर प्रकाश डालते हुए जिला-स्तरीय निर्यात योजना की दिशा में चल रहे कार्यों की जानकारी दी।
श्रीमती वृंदा मनोहर देसाई, अतिरिक्त महानिदेशक, RA दिल्ली, ने भारत–यूके CETA के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों और MSMEs के लिए नए बाज़ारों की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।
श्री नीरज सेमवाल, IAS, सचिव (राजस्व)-cum-मंडलायुक्त, GNCTD, ने निर्यात संवर्धन के लिए सरकारी संस्थाओं के बीच मज़बूत समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।
श्री संजीत कुमार, IRS, संयुक्त आयुक्त, कस्टम (ICD पाटपड़गंज), ने कस्टम प्रक्रियाओं में सुगमता लाने और दस्तावेज़िकरण को सरल बनाने के प्रयासों की जानकारी साझा की।
डॉ. सौरभ कुमार, महाप्रबंधक, AEPC, ने वस्त्र एवं परिधान निर्यात को बढ़ावा देने के लिए MSMEs हेतु क्षेत्र-विशिष्ट रणनीतियाँ प्रस्तुत कीं।
श्रीमती मनीषा झा, उप निदेशक, FIEO, ने छोटे उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में अवसरों का लाभ उठाने के लिए आवश्यक कदमों पर मार्गदर्शन दिया।
श्री सार्थक मलक्कड़, मुख्य प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, और अन्य बैंक प्रतिनिधियों ने निर्यात ऋण, वित्तीय सहायता एवं बैंकिंग समर्थन से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी।
श्री अमित कुमार, सहायक महाप्रबंधक, ECGC, ने निर्यात बीमा एवं जोखिम प्रबंधन पर उपयोगी जानकारी प्रदान की।
श्री शांतनु गुप्ता, बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर, DHL एक्सप्रेस, ने बताया कि कुशल लॉजिस्टिक्स कैसे निर्यात प्रतिस्पर्धा को बढ़ा सकता है।
अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र के बाद ADM शाहदरा श्री राजीव रंजन ने MSMEs और निर्यातकों के लिए एक समेकित रोडमैप प्रस्तुत किया।
प्रतिभागियों ने जिला प्रशासन शाहदरा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम स्थानीय व्यवसायों को वैश्विक बाज़ारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

