विवेक विहार पुलिस ने स्नैचिंग केस का किया खुलासाएक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन, स्कूटी, एयरगन व चाकू बरामद

नरेंद्र सिंह (वीर सूर्या टाइम्स)
नई दिल्ली, विवेक विहार थाना पुलिस ने स्नैचिंग के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी, एयरगन (टॉय पिस्टल) तथा चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 19 मई 2026 की रात लगभग 8:50 बजे चेतना मदान, निवासी जनता क्वार्टर, विवेक विहार, गुरुद्वारा सी-ब्लॉक से वापस लौट रही थीं। उसी दौरान दो युवक स्कूटी पर आए और पीछे बैठे बदमाश ने उनका Samsung Galaxy M05 मोबाइल फोन छीन लिया।
महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आरोपियों का पीछा किया। पीछा करते समय एक मोटरसाइकिल सवार ने स्कूटी को रोक लिया, जिससे पीछे बैठा आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि स्कूटी चालक को लोगों की मदद से पकड़ लिया गया।
सूचना मिलने पर विवेक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। आरोपी की पहचान अल्ताफ उर्फ मोहम्मद हर्ष (22 वर्ष), निवासी मोहल्ला लालपुर, बदायूं, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में वारदात में इस्तेमाल Honda Activa स्कूटी से एक एयरगन और चाकू भी बरामद हुआ। मामले में थाना विवेक विहार में FIR संख्या 248/2026 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जांच के दौरान आरोपी पहले से चोरी और स्नैचिंग के छह मामलों में शामिल पाया गया। पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण आरोपी की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी संभव हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *