डीएम सेतु” लॉन्च: विकसित जिला–विकसित दिल्ली की दिशा में बड़ा कदम

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
नई दिल्ली, शाहदरा जिला प्रशासन ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित पहल “डीएम सेतु” (DM SETU – Service Enhancement & Transformation Unit) का भव्य शुभारंभ किया। इस अभिनव पहल का लक्ष्य जिले में सिंगल-विंडो नागरिक सुविधा, सेवा दक्षता, पारदर्शिता और जन-कल्याण को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है।

लॉन्च कार्यक्रम में विधायक रोहताश नगर एवं डीडीसी अध्यक्ष जितेंद्र महाजन, जिलाधिकारी (डीएम) शाहदरा शैलेन्द्र सिंह परिहार, आईएएस, एडीएम राजीव रंजन, सभी एसडीएम तथा जिला प्रशासन के अनेकों अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वही जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह परिहार, आईएएस ने बताया कि “डीएम सेतु केवल एक इकाई नहीं, बल्कि ‘विकसित जिला, विकसित दिल्ली, विकसित भारत @2047’ की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता है। यह मंच नागरिकों, व्यापारियों और सूक्ष्म-उद्यमियों को तेज, सरल और जवाबदेह सेवाएं सुनिश्चित करेगा。”

उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था डेटा आधारित मॉनिटरिंग, फील्ड आउटरीच, और सिंगल-विंडो सिस्टम के माध्यम से शासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाएगी।

इस कड़ी शैलेंद्र सिंह परिहार नें कहां सिंगल-विंडो प्लेटफ़ॉर्म: नागरिकों एवं व्यापारियों के लिए सभी आवश्यक सेवाओं का केंद्रीकृत समाधान।

खाद्य सुरक्षा एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य: विक्रेताओं का प्रशिक्षण, जागरूकता अभियान और परीक्षण इकाइयों की स्थापना।

आर्थिक व डिजिटल सशक्तिकरण: उद्यमिता, डिजिटल कौशल एवं रोजगार-उन्मुख प्रशिक्षण को बढ़ावा।

सरकारी योजनाओं का समन्वय: दिल्ली सरकार और भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन।

नवाचार एवं तकनीकी सहयोग: शैक्षणिक व तकनीकी संस्थानों से सहभागिता के माध्यम से प्रशासनिक प्रक्रियाओं का आधुनिकीकरण।

सुशासन: सेवाओं के वितरण में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करना।

इस अवसर पर डीडीसी अध्यक्ष जितेंद्र महाजन ने कहा कि “डीएम सेतु समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह पहल वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और उद्यमियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिलास्तर पर समग्र विकास को गति देगी।”

नागरिकों और व्यापारियों के लिए नई शुरुआत

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, व्यापारियों और स्थानीय उद्यमियों से अपील की है कि वे डीएम सेतु प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उपलब्ध नई, पारदर्शी और सुविधा-संपन्न सेवाओं का लाभ उठाएँ और इस परिवर्तनकारी पहल का हिस्सा बनें।
विधायक अजय महावर ने जिला शाहदरा के जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह परिहार का यह कार्य सराहनीय बताते हुए प्रशंसा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *