हिंदू-मुस्लिम विवाद पर बयान से चर्चित अनुज चौधरी को अटल सम्मान, भारत मंडप में भव्य समारोह

वीर सूर्या टाइम्स – विशेष रिपोर्ट

हिंदू-मुस्लिम विवाद पर अपने चर्चित बयान “होली साल में एक बार आती है, जुम्मा 52 बार आता है” को लेकर चर्चा में रहे अनुज चौधरी को दिल्ली के भारत मंडप में आयोजित भव्य समारोह में अटल सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं मौजूद रहीं और उन्होंने अनुज चौधरी को सम्मान मिलने पर बधाई दी।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अटल सम्मान उन व्यक्तित्वों को दिया जाता है जो अपने विचारों और कार्यों से समाज में संवाद और चेतना को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों—संवाद, लोकतंत्र और राष्ट्रहित—को याद करते हुए उनके विचारों की प्रासंगिकता पर जोर दिया।
सम्मान ग्रहण करने के बाद अनुज चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को दोहराया और उनके विचारों से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि अटल जी की राजनीति संवाद और समन्वय की राजनीति थी, जिसे आज के समय में आत्मसात करना आवश्यक है।
भारत मंडप में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। समारोह शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *