नशे के खिलाफ जन-जागरूकता रैली, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

नरेंद्र सिंह (वीर सूर्या टाइम्स)
नशा केवल एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को कमजोर करता है। इसी गंभीर सामाजिक बुराई के खिलाफ District Legal Services Authority एवं Swaraj Vikas Foundation के संयुक्त तत्वावधान में पूर्वी करावल नगर वार्ड में नशा मुक्ति जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य नशे के दुष्परिणामों के प्रति आमजन को जागरूक करना और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना रहा।
रैली को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार ने कहा कि नशा समाज के लिए विनाशकारी है और इससे दूर रहकर ही स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की।
इस अवसर पर भारतीय जन सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा जिला मंत्री दीपक देवल ने अभियान की सराहना करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया।
वहीं निगम पार्षद शिमला देवी ने बच्चों और युवाओं को शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनका नशे से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कटारिया, खटीक समाज के कार्यकारिणी अध्यक्ष नवाब सिंह सूर्यवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशन तोमर उर्फ पप्पी, राहुल सूर्यवंशी सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रैली के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया—
“आइए, नशा छोड़ें—जीवन से नाता जोड़ें।
स्वस्थ समाज, सुरक्षित भविष्य की ओर एक सशक्त कदम।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *