“भारत कर्मयोगी सम्मान–2026” से विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मानित

अंकित गर्ग (वीर सूर्या टाइम्स )
नई दिल्ली, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्रहित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन (एमसीए पंजीकृत संस्था) द्वारा “भारत कर्मयोगी सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज और प्रकृति की सेवा में निरंतर कार्य कर रहे कर्मयोगियों को सम्मान प्रदान किया गया।


इस अवसर पर किसानों, मजदूरों एवं सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों के लिए किसान मजदूर यूनियन (वीर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बीईएसडीए के नेशनल पैट्रन श्री वीर महेंद्र प्रकाश सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं बी-ईएसडीए, नई दिल्ली से जुड़े श्री बलराम चौधरी को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान मिला।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक दल स्पोर्ट्स सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री श्री चौधरी नीरपाल सिंह (बुलंदशहर) को खेल, युवाओं के उत्थान एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए “भारत कर्मयोगी सम्मान–2026” प्रदान किया गया।
रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. रघुराज ने कहा कि यह सम्मान उन कर्मयोगियों के लिए है जो निस्वार्थ भाव से समाज, पर्यावरण और राष्ट्र की सेवा में लगे हुए हैं। फाउंडेशन के निदेशक श्री नितेश कुमार ने कहा कि इस तरह के सम्मान समाज में सेवा भावना और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पर्यावरण प्रेमी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *