अलीगढ़ में कैंडल मार्च, तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में गूंजा न्याय का स्वर

अलीगढ़, (वीर सूर्या टाइम्स):
दिल्ली के उत्तम नगर में हुए तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में अलीगढ़ में सूर्यवंशी खटीक युवा संगठन के बैनर तले कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च महेश्वर इंटर कॉलेज से अंबेडकर प्रतिमा तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।
कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत तरुण खटीक को श्रद्धांजलि अर्पित की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना समाज की प्राथमिकता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो समाज बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।
इस अवसर पर लाल सिंह बाबू, रामप्रकाश सूर्यवंशी (आईटी), रामवीर सिंह, राजकुमार सावरिया, चेतन चक, रवि खटीक, राजकमल सोनकर, राजेश खटीक, रवि सूर्यवंशी, पवन सूर्यवंशी, अमित सूर्यवंशी, आजाद सूर्यवंशी (जिला अध्यक्ष), कपिल सूर्यवंशी, सुनील कुमार, केके सिंह, राहुल सूर्यवंशी, करण सूर्यवंशी, सचिन सूर्यवंशी, रामकिशन (सीओ), दीपल सूर्यवंशी, गौरव शर्मा, कौशल लोधी, बोबी प्रधान, संजू बजाज, अमित बजाज सहित कई गणमान्य लोग और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *