जम्मू-कश्मीर के युवाओं का दिल्ली दौरा, 103 RAF ने कराया ऐतिहासिक भ्रमण

मनीष सूर्यवंशी वीर सूर्या टाइम्स
नई दिल्ली, भारत दर्शन यात्रा कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर से आए युवाओं के एक दल को 103 आरएएफ द्वारा दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। यह कार्यक्रम 27 मार्च से 29 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया।


इस दौरान युवाओं ने राजधानी के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे जामा मस्जिद, चांदनी चौक, राजघाट, कनॉट प्लेस, राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, हुमायूं का मकबरा, कुतुब मीनार, लोटस मंदिर और हौज खास गांव का दौरा किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता और राष्ट्रीय एकता से परिचित कराना था।


कार्यक्रम के दौरान 103 आरएएफ बटालियन के कमांडेंट चंदम बोबी सिंह ने युवाओं को रैपिड एक्शन फोर्स की भूमिका, कर्तव्यों और देश की आंतरिक सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने युवाओं को अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित किया।
युवाओं ने इस यात्रा को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें देश को करीब से समझने का मौका मिलता है और उनके मन में देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *