
मनीष सूर्यवंशी ( वीर सूर्या टाइम्स)
उत्तर पूर्वी दिल्ली के दिल्ली नगर निगम (उत्तरी क्षेत्र ) शाहदरा जॉन में नव नियुक्त डिप्टी कमिश्नर ममता यादव ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालते ही पूरे जॉन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर क्षेत्र के निगम पार्षदों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जॉन चेयरमैन पुनीत शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने ममता यादव का भव्य स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शाहदरा नॉर्थ जॉन में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और लंबित समस्याओं का समाधान तेजी से होगा।
डिप्टी कमिश्नर ममता यादव ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगी और क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों को उम्मीद है कि नए नेतृत्व में शाहदरा नॉर्थ जॉन विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

