गुरु तेग बहादुर अस्पताल आवासीय परिसर में आरडब्ल्यूए चुनाव निर्विरोध संपन्न

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स)
गुरु तेग बहादुर अस्पताल के आवासीय परिसर में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गए। इस चुनाव में केहर सिंह एवं उनकी पूरी टीम को आगामी दो वर्षों के लिए निर्विरोध चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में योगिता को उपाध्यक्ष, गया प्रसाद को महासचिव, चंद किरण को सचिव और भगत सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही डॉ. चंदन कुमार पाल, जयवीर और शंभूनाथ को एक्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अध्यक्ष पद पर निर्वाचित केहर सिंह ने कहा कि उनकी टीम आवासीय परिसर में सुरक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने सभी निवासियों का धन्यवाद करते हुए सहयोग और सहभागिता की अपील की।
चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और सभी निवासियों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *