बरगी डैम हादसा: तूफान में पलटा क्रूज, 9 की मौत, माँ-बेटे की ममता ने रुलाया

ख़ेम सिंह चौहान (वीर सूर्या टाइम्स )जबलपुर (मध्य प्रदेश): बरगी डैम में 30 अप्रैल 2026 की शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। नर्मदा नदी पर तेज आंधी और तूफान के बीच एक पर्यटक क्रूज अचानक पलट गया और डूब गया।
क्रूज पर सवार लगभग 30 से 45 लोगों में से अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कुछ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
इसी बीच रेस्क्यू टीम को एक ऐसा दृश्य मिला जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। मलबे से एक 29 वर्षीय माँ और उसके 4 साल के मासूम बेटे का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि माँ ने अपने बच्चे को सीने से कसकर पकड़ रखा था।
दोनों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, इसके बावजूद हादसे की भयावहता ने उन्हें नहीं बचा सका। यह दृश्य करीब 15 घंटे बाद सामने आया, जिसने वहां मौजूद लोगों और रेस्क्यू टीम को भीतर तक झकझोर दिया।
रेस्क्यू टीम के सदस्यों के अनुसार, यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि एक माँ के अटूट प्रेम और त्याग की मार्मिक तस्वीर है, जिसने आखिरी सांस तक अपने बच्चे का साथ नहीं छोड़ा।
प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है और लापता लोगों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *