शिक्षा, अनुशासन और समाज सेवा के प्रतीक वी.एम.पी. सिंह सेवानिवृत्त, भव्य समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स)
नई दिल्ली। हरकोर्ट बटलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मंदिर मार्ग, नई दिल्ली के वरिष्ठ शिक्षक, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी, स्काउट एवं गाइड प्रभारी तथा समाजसेवी धर्माचार्य श्री वीर महेंद्र प्रकाश सिंह (वी.एम.पी. सिंह) अपनी दीर्घ, उत्कृष्ट एवं गौरवपूर्ण शैक्षणिक सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। विद्यालय परिवार द्वारा उनके सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
अपने सेवाकाल के दौरान श्री सिंह ने शिक्षा, अनुशासन, समाज सेवा, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट एवं गाइड तथा छात्र कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से स्कूल इंचार्ज श्री समीर कुमार गंगाड, श्री सुशील चंद्र सिंगला, श्रीमती सलोनी सिंह, श्री कमल कुमार, श्री दिनेश यादव, श्री डन माथुर, श्री सुरेश, श्री चंचल, श्री महेंद्र, ओपन सेंटर इंचार्ज श्री मनीष, श्री राहुल, कंप्यूटर शिक्षक संजय चोपड़ा, पूर्व शिक्षिका श्रीमती अंजली चौधरी, श्रीमती प्रियम, फिजिकल एजुकेशन टीचर श्री रविंद्र प्रताप सिंह तथा योग शिक्षक श्री गजेंद्र प्रताप सिंह सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया।
समारोह में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सविता शास्त्री, पिताश्री आचार्य महावीर सिंह शास्त्री, श्री अजय सिंह भाटी, श्री विकास विधूड़ी, श्रीमती रिचा स्नेहा, एडवोकेट राहुल सिंह बरहेला, श्री अनिल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सामाजिक एवं किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। किसान मंच उत्तराखंड के चौधरी भोपाल सिंह, भारतीय किसान यूनियन उत्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह विर्क तथा राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री चौधरी नीरपाल सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान श्री वीर महेंद्र प्रकाश सिंह को नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई। उनके शैक्षणिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान को देखते हुए उन्हें एम.पी. गुरुकुल चैंप्स रॉक प्ले स्कूल का चेयरमैन नियुक्त किया गया। उपस्थित जनों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की भावना के साथ शिक्षा, खेल एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में आगे भी महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।
समारोह के अंत में विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अतिथियों ने श्री वी.एम.पी. सिंह को सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएं कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *