
सिम्मी बडगूजर (वीर सूर्या टाइम्स) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दुर्गापुरी स्थित मेन 100 फीट रोड पर उर्मिल ज्वेलर्स गोल्ड एंड डायमंड इंडिया लिमिटेड की 7वीं शाखा एवं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े अत्याधुनिक ज्वेलरी शोरूम का बुधवार को भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्राहकों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहर की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
समारोह का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा रहीं, जिनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, निगम पार्षद मुकेश बंसल, जोन चेयरमैन पंकज लूथरा, पूर्व जोन चेयरमैन पुनीत शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
मनोरंजन जगत से अभिनेता सुदेश बेरी, करण मेहरा, निशा यादव, शिखा मल्होत्रा तथा सांसद प्रतिनिधि वीरेन्द्र खंडेलवाल सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने भी समारोह में भाग लेकर उर्मिल ज्वेलर्स परिवार को शुभकामनाएं दीं।
उर्मिल ज्वेलर्स के निदेशक संतोष सोनी, विनोद सोनी, सुरेश सोनी, दिनेश सोनी, शुभम सोनी एवं क्रिश सोनी ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1978 से उर्मिल ज्वेलर्स गुणवत्ता, शुद्धता और ग्राहकों के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी पूंजी मानते हुए सेवा दे रहा है। नई शाखा में आधुनिक सुविधाओं के साथ गोल्ड, डायमंड, सिल्वर एवं ब्राइडल ज्वेलरी का विशाल और आकर्षक संग्रह उपलब्ध कराया गया है, जिससे ग्राहकों को एक ही स्थान पर प्रीमियम खरीदारी का अनुभव मिलेगा।
शोरूम में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुराने सोने के बदले नया सोना (गोल्ड एक्सचेंज) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन के अवसर पर विशेष ऑफर्स, आकर्षक उपहार तथा खरीदारी पर विशेष गिफ्ट योजनाओं ने ग्राहकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने उर्मिल ज्वेलर्स की वर्षों से बनी विश्वसनीय पहचान, शुद्ध आभूषणों की गुणवत्ता और ग्राहक सेवा की सराहना करते हुए नई शाखा के शुभारंभ को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के व्यापारिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
समारोह के अंत में उर्मिल ग्रुप ने सभी अतिथियों, ग्राहकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ईमानदारी, गुणवत्ता और विश्वास के साथ उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली मंच संचालन प्रसिद्ध एंकर एवं मीडिया व्यक्तित्व संतोष टंडन ने किया।

