शिव विहार में कांग्रेस ने देशभक्ति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस,

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स ) उत्तर-पूर्वी दिल्ली। मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के शिव विहार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से देशभक्ति और उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। पूर्वी करावल नगर ब्लॉक अध्यक्ष फकीर चंद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। तिरंगे के सम्मान में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।
समारोह का सफल आयोजन ओमवीर पहाड़िया, सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस के कई गणमान्य नेताओं एवं सामाजिक लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे, देशप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नारायण प्रधान, राजकुमार शर्मा, ललित त्यागी, श्यौराज सिंह कश्यप, रोशनलाल, सतीश सूर्यवंशी, एस.के. विद्यार्थी, शीला, पुष्पा, बीरसिंह, कासिम भाई और मदन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। शहीदों का बलिदान देश की अमूल्य धरोहर
समारोह में वही जिला सचिव रजनी सूर्यवंशी ने कहा स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने का पर्व नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर समाज में भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की तरक्की, शांति और सामाजिक सौहार्द के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम के समापन पर ब्लॉक अध्यक्ष फकीर चंद ने समारोह में पहुंचे सभी कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए कहा कि देशहित और समाजहित के कार्यों में सभी को एकजुट होकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *